संविदा भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी, 10 तक दावा आपत्ति
उत्तर बस्तर कांकेर, 30 मार्च 2026/ जिले में महिला एवं बाल विकास के तहत् स्वीकृत जिला बाल संरक्षण इकाई तथा चाइल्ड हेल्प लाईन केयर में रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार किया गया है जिसे कांकेर जिले के वेबसाईट ूूणंदामतण्हवअण्पद पर अपलोड कर किया गया है, साथ ही इसे कक्ष क्रमांक 09 संयुक्त कलेक्टोरेट परिसर कांकेर के सूचना पटल पर भी चस्पा किया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है। उक्त सूची के संबंध में यदि किसी आवेदक को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो वे सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त कलेक्टोरेट परिसर कांकेर में 10 अप्रैल तक स्पीड पोस्ट, कुरियर, रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा आपत्ति मान्य नहीं किए जाएंगे।
