कलेक्टर ने करंजी एवं बड़ेबेन्दरी में निर्माण कार्यों का लिया जायजा
कोंडागांव, 13 मार्च 2026/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को कोंडागांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम करंजी और बड़ेबेन्दरी में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम करंजी में करंजी से स्कूलपारा तक बन रही 2.6 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का गहन निरीक्षण कर गुणवत्ता का अवलोकन किया। साथ ही करंजी में निर्माणाधीन हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम बड़ेबेन्दरी में शंकर नगर तक बन रही 3.65 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ए.आर. मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
