कलेक्टर ने उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन का किया अवलोकन
कोंडागांव, 13 मार्च 2026/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने शुक्रवार को ग्राम जरेबेन्दरी में उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से लाभान्वित किसान लुमन भण्डारी द्वारा किए जा रहे समन्वित कृषि कार्यों का अवलोकन किया। भण्डारी को राज्य पोषित योजनान्तर्गत घटक समेकित उद्यानिकी विकास योजना के विभिन्न घटकों जैसे फेंसिंग, नलकूप खनन सह पम्प प्रतिस्थापन, फलोद्यान एवं अन्तरवर्ती फसल के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई है। कृषक द्वारा समन्वित कृषि प्रणाली के तहत सूरजमुखी की खेती के साथ ही बत्तख पालन, मुर्गी पालन, टर्की पालन एवं सुअर पालन का कार्य भी किया जा रहा है। कलेक्टर ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए इसे अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायी बताया।
