खाद्य विभाग के बने धर्मेंद्र महोबिया विधायक प्रतिनिधि
महासमुंद। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने खाद्य विभाग के लिए धर्मेंद्र महोबिया को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर श्री महोबिया ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी और विश्वास उन पर व्यक्त किया गया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे. श्री महोबिया इसके पूर्व अनेक कर्तव्यों का निर्वाह कर चुके हैं वे प्रतिदिन अपने निवास के बाहर निराश्रित गौवंश की सेवा करते हैं। श्री महोबिया जिला सहसंयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आर्थिक प्रकोष्ठ, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद का दायित्व निभा रहे हैं। पूर्व में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और विद्या भारती में महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलता पूर्वज निर्वहन कर चुके हैं।
