तालाब के पास जुआ खेलते 12 पर कार्रवाई

महासमुंद। शहर में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौहारीभांठा स्थित टामकी तालाब के आसपास संचालित जुआ फड़ पर छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 10 आरोपियों को रंगे हाथ जुआ खेलते गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य के खिलाफ जुआ खिलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मौहारीभांठा टामकी तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान जलधर पिता बंधु सोनवानी , गिरधारी पिता मदनलाल साहू, प्रियांशु पिता सोनेश्वर चंद्राकर, गोविंद पिता मन्नालाल निर्मलकर, नितेश पिता स्व. दिलीप चंद्राकर, मोहन पिता सुरजीत सिंह, भूपेंद्र पिता मदन साहू, प्रकाश पिता अशोक साहू, उदय पिता राजू सिन्हा तथा अजय पिता श्याम कहार को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद राशि, मोबाइल फोन, वाहन सहित कुल 3 लाख 18 हजार 500 रुपये की सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।