छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत रजत जयंती महोत्सव में शामिल हुए विधायक

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत रजत जयंती महोत्सव 2025-26 मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 फरवरी 2026 को बीटीआई रोड स्थित बिजली कार्यालय परिसर, महासमुंद में संभागीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्मेंद्र महोबिया, अमन वर्मा, दिग्विजय साहू, राहुल आवड़े, विजय साव, पंकज चंद्राकर और पंडित जवाहर त्रिवेदी उपस्थित रहे। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता वाई.के. मनहर एवं कार्यपालन अभियंता पी.आर. वर्मा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर पीएम सूर्यघर योजना के लाभार्थियों, बीपीएल कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं, महिला उपभोक्ताओं, कृषि पंप उपभोक्ताओं तथा घरेलू-गैरघरेलू उपभोक्ताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही टेलीविजन के माध्यम से विद्युत विकास की यात्रा पर आधारित वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू ने विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत का ही परिणाम है कि आज प्रदेश के उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली और बेहतर सेवाओं का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यपालन अभियंता पी.आर. वर्मा, सहायक अभियंता समीर नियोगी, मुक्तेश्वरी साहू, प्रियंका साहू, अनुभाग अधिकारी के.एल. निर्मलकर, पी.के. वास्तव, सी.के. साहू, विकास गिरी गोस्वामी, डी.आर. अंबिलकर, डी.आर. चंद्राकर सहित विभागीय कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।अंत में अनुभाग अधिकारी राजेश देवागन ने विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए आभार प्रदर्शन किया।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.