न्यायालय में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

नारायणपुर, 27 जनवरी 2025// गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोंडागांव श्रीमती किरण चतुर्वेदी के आदेशानुसार एवं माननीय जिला अपर सत्र न्यायाधीश हरेंद्र सिंह नाग और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमारी प्रतिभा मरकाम के द्वारा व्यवहार न्यायालय नारायणपुर में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता जितेंद्र शुक्ला, जेएस राठौर एवं अन्य अधिवक्तागण, अभियोजन अधिकारी प्रेमचंद शुक्ल, न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी, प्रबंध कार्यालय न्यायालय नारायणपुर के अधिवक्ता चंद्र प्रकाश कश्यप एवं अधिकार मित्र घासीराम नेताम, कुमारी वर्षा कुमेटी, श्रीमती प्रतिमा दोदी उपस्थित रहे।