गरियाबंद में 13 से 19 जनवरी तक शिक्षकों एवं संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक संपन्न

शैक्षणिक सुधार, प्रशासनिक कसावट और अपूर्ण कार्यों की प्रगति के दिए निर्देश
गरियाबंद, 23 जनवरी 2026/ 13 से 19 जनवरी 2026 तक गरियाबंद, देवभोग, छुरा, फिंगेश्वर, अमलीपदर(मैनपुर) में विकासखंड के सभी प्राथमिक, माध्यमिक प्रधानपाठकों एवं संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक अलग अलग दिनों में आयोजित की गई। शैक्षणिक स्तर में सुधार एवं प्रशासनिक कसावट की दृष्टि से जिला मिशन समन्वयक द्वारा अपार आईडी, एफएलएन, यू डाइस, ड्रॉपबॉक्स, सीडब्ल्यूएसएन चिन्हांकन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आदि बिंदुओं पर समीक्षा कर अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने एवं व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएमसी के अलावा, संबंधित बी ई ओ, बीआरसी एपीसी मनोज केला, विल्सन थॉमस, प्रोग्रामर नदीम अहमद, विनोबा प्रभारी शुभम पटेल आदि उपस्थित थे। शिक्षकों ने इस बैठक को बहुत उपयोगी बताया, कई वर्षों बाद निचले स्तर के संस्था प्रमुखों की सीधी बैठक जिला अधिकारियों के साथ हुई है, आने वाले दिनों में इसके दूरगामी परिणाम देखने मिलेंगे। डीएमसी शिवेश शुक्ला ने बताया कि दूरस्थ इलाकों में शिक्षा स्तर सुधार कसावट लाने उनसे सीधे संवाद एवं निरंतर समीक्षा की जरूरत है।