महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय में गणित दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

महासमुंद। महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय में गणित दिवस मनाया गया। कार्यक्रम प्राचार्य आरके तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ। सर्वप्रथम कक्षा 11वीं के गणित के विद्यार्थियों ने गीत की प्रस्तुति दी। पश्चात विभिन्न गतिविधियां कराई गई। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा छठवीं एवं सातवीं के विद्यार्थियों के बीच कराई गई। विजेता येलो हाउस की पूर्वी साहू एवं संध्या यादव को कलर पेंसिल सेट पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया। कक्षा आठवीं एवं नवमीं के छात्रों के बीच मैथेमेटिक्स की फन प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें रेड हाउस से सेजल पंडा एवं हितेश यादव को ज्योमेट्री बॉक्स पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया। कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें ग्रीन हाउस के ज्योत्सना शर्मा, उन्नति दुबे, मनीष दीवान, और ऋतिका चंद्राकर विजेता बने, जिन्हें पेन सेट पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया। निर्णायक की भूमिका में प्राचार्य मनीषा अग्रवाल एवं गोविंद सिंह ठाकुर रहे।