भाजपा के कार्यशाला में आगामी चुनाव में चारों सीटें जीतने का लक्ष्य
संगठन प्रभारी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
एसआईआर द्वितीय चरण की कार्यशाला
महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी महासमुंद विधानसभा एसआईआर द्वितीय चरण की कार्यशाला विधायक कार्यालय के प्रांगण में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में प्रमुख वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री व महासमुंद जिला के संगठन प्रभारी जयंती पटेल, रायपुर कार्यशाला प्रभारी लक्ष्मी वर्मा, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, अध्यक्ष कृषि एवं बीज निगम छ.ग. शासन चन्द्रहास चंद्राकर, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, जिला महामंत्री थानसिंग दीवान, जिला उपाध्यक्ष सतपाल पाली, जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, मनीष बंसल, नारेन्द्र गिरी, आनंद साहू , अरविंद प्रहरे, हनी गंभीर, देवीचन्द राठी, लक्ष्मीकांत तिवारी, सम्मी सलूजा, मोती साहू, धरम पटेल, महेन्द्र सिका, तेजेन्द्र शर्मा, डिगेश्वरी चंद्राकर, चन्द्रहास चंद्राकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्मिता चंद्राकर मंचस्थ थे।
विधानसभा से लगभग 400 पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला में भाग लिए। संगठन प्रभारी जयंती पटेल ने कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह का संचार करते हुए कहा कि हमें आने वाले चुनाव में जिले की चारों सीटों पर विजय प्राप्त करना है इसके लिए सब मिलकर काम करेंगे। माह में 10 दिन मेरा जिले में दौरा रहेगा। बूथ स्तर तक पहुंचकर पार्टी के युवाओं में जागृति लायी जाएगी।
कार्यशाला प्रभारी लक्ष्मी वर्मा ने मंडल अनुसार पांच मंडल के कार्यों की समीक्षा की एसआईआर के द्वितीय चरण को लेकर गहन मार्गदर्शन दिया गया। विधायक योगेशवर राजू सिन्हा ने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं पर आधारित है। कार्यकर्ता ही पार्टी कीरीढ़ हैं। विश्व में भाजपा का संगठन सबसे बड़ा है। भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि आगामी 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन हर बूथ में मनाया जाना है। सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस भी पार्टी मनाएगी बूथ स्तर तक टीम की मजबूती के लिए माह में एक बैठक करने कहा गया। कार्यशाला का संचालन बीएलए-वन व नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद ने किया।
