ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में 4 को आयोजित होंगी खेल प्रतियोगिताएं

उत्तर बस्तर कांकेर 02 दिसम्बर 2025/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 04 दिसंबर को सुबह 10 बजे से नरहरदेव स्कूल कांकेर में किया जायेगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, व्यक्तिगत लोकनृत्य तथा व्यक्तिगत लोकनृत्य, तथा व्यक्तिगत लोकगीत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही लाइफ स्किल कहानी लेखन, चित्रकला, वक्तृत्व कला, तात्कालिक भाषण एवं कविता गायन प्रतियोगिता भी होगी। विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के विज्ञान मेला भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा युवा कृति प्रदर्शनी के अंतर्गत हस्तशिप, टेक्सटाइल तथा कृषि उत्पाद प्रदर्शन की भी प्रतियोगिताएं हांगी। महिला खेल स्पर्धा का आयोजन उन्मुक्त खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा, इसमें एथलेटिक्स में 100 मीटर, 400 मीटर दौड़ तवा फेंक, टीम खेलों में खो-खो, बैटमिंटन, वॉलीबॉल तथा मनोरंजक खेल रस्साकसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।