अब तक 158205.20 क्विंटल धान खरीदी

बलरामपुर, 29 नवंबर 2025। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हो गया है। किसानों से धान की खरीदी करने के लिए 49 सहकारी समितियों के अंतर्गत 49 धान उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं।
जिले में अब तक 49 समितियों में किसानों से कुल 158205.20अक्विंटल धान की खरीदी की गई है, जिसमें धान खरीदी केन्द्र कपिलदेवपुर में 104.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार बादा में 1239.20 कुसमी में 503.60 जवाहरनगर में 56.40, कामेश्वरनगर में 9719.60, कोदवा में 517.60, गोपालपुर में 1261.20, भेंडरी में 1838.80, चांदों में 5199.20, जमड़ी में 7278.80, जिगड़ी में 824, जोकापाट में 196., डूमरपान में 3782, डिण्डों में 5422.40, डीपाडीह में 1364, डोंगरो में 788.80, गांजर में 1604.80, त्रिकुण्डा में 5230, बगरा में 2351.60, तातापानी में 5286.40, धंधापुर में 2790.80, डौरा में 1390, पस्ता में 1118, बड़कागांव में 7699.60, बरतीकला में 3396.80, बरदर में 3730, आरा में 389.20, बरियो में 4043.60, बलंगी में 2996.40, बलरामपुर में 2169.20, बसंतपुर में 5240, भुलसीकला में 380, भंवरमाल में 9569.60, रामानुजगंज 4552, महाराजगंज में 7731.60, महावीरगंज में 4110.40, विजयनगर में 7468.80, रघुनाथनगर में 3536.80, रनहत में 50, राजपुर में 2972.40, दोलंगी में 2578.40, रामचंद्रपुर में 50, रामनगर में 4918, वाड्रफनगर में 1545.60 स्याही में 3952.80, विरेन्द्रनगर में 8432.80, सरना में 4105.69 सेवारी में 2663.20 एवं सामरी में 12.80 क्विंटल धान किसानों से खरीदी की गयी है।