एसईसीएल नीट के लिए देगा निःशुल्क कोचिंग,आवेदन 5 दिसंबर तक

बलरामपुर, 29 नवंबर 2025। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल), कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के अंतर्गत, क्षेत्र के प्रतिभाशाली और जरूरतमंद छात्रों के उत्थान हेतु एक महत्वपूर्ण शैक्षिक कार्यक्रम शुरू कर रहा है।
एसईसीएल के द्वारा नीट 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान किया जाएगा। यह पहल विशेष रूप से परियोजना प्रभावित व्यक्तियों (PAPs) के वार्डों और एसईसीएल खनन परियोजनाओं से सटे क्षेत्रों के निवासियों को लक्षित करती है। यह योजना इन छात्रों को चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश पाने हेतु आवश्यक उच्च-स्तरीय तैयारी का अवसर प्रदान करेगी। जिसमें योग्यता और मेधा के आधार पर छात्रों का चयन एक स्क्रीनिंग / चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए केवल ऑनलाइन लिंक $\text{[https://secl-cil.in/csr-secl](https://secl-cil.in/csr-secl))S के माध्यम से ही आवेदन किए जा सकता है, जिसमें पंजीयन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025 तक निर्धारित है।स्क्रीनिग और चयन परीक्षा की तिथि 7 दिसंबर 2025 को होगी।
ऑनलाइन पंजीकरण व विस्तृत जानकारी के लिए https://forms.gle/YA7VEHbj59451q7e6
लिंक पर जाएँ
अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट https://secl-cil.in/csr-secl या अपने निकटतम एसईसीएल कार्यालय के सीएसआर विभाग से संपर्क कर सकते है।
उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के साथ PAPs/निवास प्रमाण और शैक्षणिक दस्तावेज संलग्न करने होंगे। परीक्षा का सटीक समय और स्थान आवेदन की अंतिम तिथि के बाद सूचित किया जाएगा।