सम्भूनाथ ने बेचा 80 क्विंटल धान, सुगम, सरल व्यवस्था पर जताया संतोष

दंतेवाड़ा, 26 नवंबर 2025। जिले के धान खरीदी केन्द्रों में कृषकों द्वारा धान लाने का सिलसिला जोर पकड़ रहा है। इस क्रम मेें ग्राम पंचायत बालूद के धान खरीदी केंद्र में भी कृषकों की भीड़ देखने को मिल इन्ही में से कृषक सम्भूनाथ सेठिया भी थे। उनसे चर्चा करने पर उन्होंने बताया किय उनके द्वारा 80 क्विंटल धान ( किस्म 1001 ) मोटा धान हेतु टोकन लेम्पस कटवाया गया। वे बताते है कि उनकी लगभग 5 एकड़ की खेती है जिसमें उन्होंने मोटा धान लगाया है। धान उपार्जन केन्द्रों में प्रशासन द्वारा पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने से उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। टोकन समय पर मिला, तुलाई सुचारू रूप से हुई और पूरा कार्य पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही धान खरीदी की व्यवस्था और सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले साल की भांति इस बार भी धान खरीदी प्रक्रिया सरल, व्यवस्थित और किसानों के अनुकूल है। इस क्रम में धान खरीदी केन्द्र के प्रबंधक श्री लाकेश टंडन ने बताया कि उपरोक्त केन्द्र के अन्तर्गत 12 गांव आते है यहां पिछले वर्ष 31 हजार 4 सौ क्विंटल धान खरीदी की गई थी। जबकि इस वर्ष केन्द्र में 12 सौ कृषकों का पंजीयन दर्ज है। जिसका कुल रकबा 1 हजार 9 सौ 94 है। केंद्र में अब तक 244.20 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है।