मक्का खरीदी 25 से

कोण्डागांव, 24 नवम्बर 2025। माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित कोडागांव द्वारा संचालित ईथेनॉल प्लांट कोकोडी में दिनांक 25 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक राशि रू. 2400/- प्रति क्विंटल पर अंशधारी किसानों से मक्का खरीदी किया जाना है। सप्ताह के पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) किसानों से मक्का कारखाना स्थल में क्रय किया जाएगा। मक्का खरीदी हेतु ऑनलाइन टोकन वितरण 24 नवम्बर 2025 से कोण्डागांव जिले के चिन्हित दहीकोंगा माकड़ी, अमरावती, फरसगांव, बड़ेडोगर, केशकाल, धनोरा, बड़ेराजपुर एवं सलना लैम्प्स से किया जाएगा। टोकन वितरण सोमवार से शुक्रवार तक 10ः00 बजे पूर्वान्ह से 05ः00 बजे अपरान्ह तक दिया जायेगा। मक्का विक्रय हेतु टोकन प्राप्ति के समय किसानो को ऋण पुस्तिका, शेयर सर्टिफिकेट/शेयर क्रय की पावती, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कोण्डागांव जिला की अधिकारिक वेबसाईट https://kondagaon.gov.in/ https://kondagaon.gov.in/
का अवलोकन कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.