पीएम आवास, हजारों परिवारों को मिलेगा पक्का मकान

कोंडागांव, 22 नवम्बर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजनाएँ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना (च्ड।ल्) ने कोंडागांव नगर के हजारों गरीब परिवारों के जीवन में स्थायी परिवर्तन लाया है। नगर पालिका अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी और च्ड।ल् टीम के संयुक्त प्रयासों से इस योजना को प्राथमिकता देते हुए घर-घर तक पहुँचाया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप विकास की स्पष्ट तस्वीर सामने आ रही है।
नगर पालिका परिषद कोंडागांव में प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के अंतर्गत कुल 2260 गरीब परिवारों को पक्का मकान स्वीकृत कर उनका आजीवन सपना साकार किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत कोंडागांव शहर में अब 76 नए घरों की स्वीकृति दी जा चुकी है और निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। इस योजना में लाभार्थियों को चार किस्तों में कुल 2.50 लाख रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। साथ ही विशेष प्रोत्साहन के रूप में यदि कोई हितग्राही अपना मकान 18 माह के अंदर पूरा करता है, तो राज्य शासन की ओर से 32,850 रुपये का अतिरिक्त गृह प्रवेश प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।