मां – बेटे ने मिलकर शातिराना तरीके से प्रेमी को उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार

एडिशनल एसपी ने किया अंधे कत्ल का खुलासा
महासमुंद। ग्राम बेमचा के नहर से नग्न हालत में मिली लाश की सनसनीखेज वारदात के चौथे दिन अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक का प्रेमिका और उसके बेटे को हत्या के अपराध में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खून से सने कपड़ा, एक चाकू, पेचकस और रस्सी जब्त किया है।
पुलिस कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत बेमचा के नहर से 11 सितंबर को नग्न हालत में एक लाश पुलिस ने बरामद किया था। मृतक के मूंह में कपड़ा ठूंसा हुआ, चेहरे, गला और गुप्तांग में चोट के निशान पाया गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने शर्ट पोस्टमार्टम में हत्या बताया। बाद सिटी कोतवाली में हत्या का अपराध दर्ज कर पुलिस और सायबर सेल की तीन टीम बनाकर अज्ञात शव की पहचान एवं आरोपी की तलाश में लगाया गया। मृतक की पहचान खल्लारी विधानसभा के ग्राम पचेड़ा निवासी पिलेश्वर साहू के रूप में हुई। पुलिस और सायबर सेल की टीम छोटी से छोटी जानकारी एकत्र करना शुरू किया। टीम ने घटना के आस पास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर जानकारी एकत्र की जा रही थी तभी पुलिस की टीम को जानकारी मिली कि घटना स्थल के पास रहने वाली देवकी बघेल पूर्व में पति के हत्या के मामले में जेल से रिहा हुई है उक्त महिला के घर में पचेडा निवासी पिलेश्वर साहू पिता गजानंद साहू (35) का आना जाना करता था। पुलिस की जांच में पता चला कि पिलेश्वर साहू रायपुर में प्राईवेट सुरक्षा गार्ड का काम करता था, जो कि 8 सितंबर 2025 से ड्यूटी में पर नही आ रहा उक्त जानकारी के आधार पर अज्ञात शव की पहचान मृतक के परिजनों से जिन्होंने मृतक को पिलेश्वर साहू के रूप में पहचाना। पुलिस को मृतक के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि मृतक बेमचा की रहने वाली देवकी बघेल के साथ पिछले 5 साल से रहता था। वह अपनी पत्नि और बच्चों को छोड़ दिया था। पुलिस ने शक के आधार पर देवकी बघेल से पूछताछ की। देवकी बघेल लगातार पुलिस को गुमराह करती रही। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या के सारे राज़ उगल दिए। देवकी ने अपने बेटे सुरेश बघेल के साथ मिलकर 9 सितंबर की रात पिलेश्वर साहू को मौत के घाट उतारा था। बताया जाता है कि मृतक पिलेश्वर साहू आये दिन देवकी बघेल के घर आकर परिवारिक मामले में हस्तक्षेप करने लगा था। मृतक के आचरण के कारण देवकी बघेल और उसका बेटा सुरेश बघेल इन हरकतों से परेशान हो गया। मृतक आए दिन आरोपियों के घर में आकर विवाद किया करता था तभी आरोपी देवकी एवं सुरेश ने मृतक को रस्सी से खाट में बांध दिया और घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से मृतक पिलेश्वर साहू का गला रेत दिया और अवाज न करें इसलिए मूंह में कपड़ा (अंडरवियर) को डाल दिया। देवकी ने घर में रखे पेचकस से आंख में वार किया और मृतक के गुप्तांग को काट दिया तथा मृतक की पहचान छुपाने के लिए मृतक के चेहरे में मुरूम का डेला पटक कर चेहरा को विकृत कर दिया। थोडी देर बाद मृतक पिलेश्वर साहू की मौत हो गई। दोनों ने मिलकर मृतक के शव को घसिटते ले जाकर घर के पास नहर में फेक दिया। मृतक का कपड़ा और मोबाईल को भी नहर फेक दिया। पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों के कब्जे से मृतक की हत्या में प्रयुक्त एक चाकू, रस्सी, पेचकस एवं आरोपियों द्वारा घटना के दौरान पहना हुआ खून से सना हुआ कपड़ा जब्त किया। पुलिस ने धारा 103 (1), 338 BNS के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। बता दें कि आरोपी महिला 2010 में अपने ही पति की हत्या कर शव के टुकड़े टुकड़े कर नहर में बहा दिया था। दो साल जेल में रही और शाक्ष के अभाव में हत्या के आरोप से बरी हुई थी।