बजट से जनता को लाभ : तुषार
महासमुंद। राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशवंत तुषार साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रस्तुत बजट 2026-27 के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस बजट के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जनता को लाभ मिलेगा और राज्य का विकास होगा।
