प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करने वाला बजट: राहुल

महासमुंद। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत साय सरकार के तीसरे बजट को छत्तीसगढ़ के विकास का संकल्प बताते हुए कहा कि इस बजट में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं के हितों को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास, सुशासन और आर्थिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और रोजगार सृजन पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे राज्यों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। मोदी की गारंटी को पूरा करने बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। 1.72 लाख करोड़ का विशालकाय बजट छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की माताओं बहनों को आत्मनिर्भर बनाने प्रतिमाह 1 हजार की राशि दी जा रही है। जिसे निर्बाध व सुचारू रूप से आगे भी संचालित करने 8200 करोड़ का प्रावधान किया गया है।