महिलाओं ने रखा अजा एकादशी व्रत

oplus_2

महासमुंद। ग्राम खरोरा की महिलाओं ने बुधवार को अजा एकादशी व्रत रख श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना की । इस दौरान महिलाओं ने ग्राम की सुख -समृद्धि की कामना की। राधिका वैष्णव ने बताया भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी पर अजा एकादशी का व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि अजा एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना करनी चाहिए।