युवक से 4 लीटर महुआ शराब जब्त

महासमुंद। बसना पुलिस ने अवैध शराब मामले में एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम इन्दरपुर निवासी चूड़ामणि ओगरे (22) के घर की बाड़ी से करीब 4 लीटर महुआ शराब जब्त किया । पुलिस ने आरोपी को धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया बाद आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया।