विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए मेगा मूल्यांकन शिविर का हुआ आयोजन

कोंडागांव, 29 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार कोंडागांव जिले में समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान एवं मूल्यांकन हेतु बीआरसी कार्यालय में एक दिवसीय मेगा शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूप नगर पालिका उपाध्यक्ष  जसकेतु उसेंडी शामिल हुए। इस शिविर में जिला अस्पताल से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया। शिविर में कुल 71 दिव्यांग बच्चों की पहचान की गई, जिनमें से 07 बच्चों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार विशेष सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
यह शिविर जिले के विकासखंड स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा, जिसकी अंतिम तिथि 12 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को भी समुचित सहायता एवं संसाधनों का लाभ मिल सकेगा।