विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अंतिम मेरिट सूची जारी

कोण्डागांव, 29 जुलाई 2025/ उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी अनुसार ड्ब्लूडीटी सदस्य यांत्रिकी, ड्ब्लूडीटी सदस्य आजिवीका, ड्ब्लूडीटी सदस्य लेखापाल सह डाटा एंट्री उम्मीदवारों की दावा आपत्ति निराकरण उपरांत आपरेटर के संविदा पदों पर आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसका पात्र-अपात्र उम्मीदवारों की दावा आपत्ति निराकरण उपरांत पात्र-अपात्र उम्मीदवारों की अंतिम सूची को कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा एवं कोण्डागांव जिले के वेबसाईट में अपलोड करा दिया गया है।
सह परियोजना प्रबंधक ड्ब्लूसीडीसी उप संचालक कृषि ने उक्त पदों के सभी पात्र उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि जिले के वेबसाईट का लगातार अवलोकन करते रहे, पात्र उम्मीदवारों को डाक एवं अन्य किसी भी माध्यम से सूचना नहीं दी जाएगी।