जिले में अब तक 302.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

बेमेतरा 27 जुलाई 2025/- चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 27 जुलाई 2025 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 302.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील थानखम्हरिया में 429.3 मि.मी. तथा न्यूनतम 220 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 239.9 मि.मी. वर्षा, नांदघाट तहसील में 325.3 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 298.3 मि.मी., देवकर तहसील में 287 मि.मी, वर्षा दाढ़ी तहसील मे 359.2 मि.मी., वर्षा भिंभौरी तहसील में 233 मि.मी. एवं साजा तहसील में 333.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.