बोलबम कांवरियों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सेवा

महासमुंद। बम्हनी के श्वेतगंगा से जल लेकर गंधेश्वर महादेव सिरपुर के लिए जाने वाले शिव भक्त कांवरियों का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनेक स्थानों पर स्वागत सेवा करते हुए उन्हें जलपान और स्वल्पाहार कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कृषि बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी की उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने श्वेतगंगा बम्हनी से लेकर नगर के शारदा मंदिर तक विभिन्न स्थानों में बोलबम कांवरियों की सेवा के लिए लगाए गए स्टाल, पंडालों में भक्तिमय गीत संगीत और भजनों के कार्यक्रम के बीच मिष्ठान,जलपान, स्वल्पाहार में सहयोग प्रदान किया। इस सेवा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष राजेंद(राजू) चंद्राकर, महामंत्री मीना वर्मा, आनंद साहू, पंकज चंद्राकर सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।