पंचकोशीय यात्रा का नपाध्यक्ष निखिलकांत ने किया स्वागत

यात्रा में शामिल सभी यात्रियों के लिए नपाध्यक्ष की ओर से की गई भोजन प्रसादी की व्यवस्था
महासमुंद। शिव भक्त पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू अंचल वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना को लेकर प्रतिवर्ष अपने हजारों समर्थको व श्रद्धालुओं के साथ पंचकोशी यात्रा पर निकलते हैं। उनकी धार्मिक यात्रा आज बम्हनी पहुंची। इस दौरान महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू व उनके समर्थकों ने पंचकोशीय यात्रा का स्वागत किया, तथा सभी यात्रियों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था कराई। पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू सहित समस्त यात्रियों ने भगवान बम्हनेस्वर नाथ की पूजा कर नपाध्यक्ष द्वारा आयोजित भंडारा प्रसादी में प्रसाद ग्रहण किया। स्वागत पश्चात यात्रा आगे बढ़ी। नपाध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना को लेकर पूर्व मंत्री श्री साहू पंचकोशीय यात्रा पर निकलते हैं। इस धार्मिक पंचकोशी यात्रा के दौरान वे तीन प्रमुख जिले रायपुर, महासमुंद एवं गरियाबंद में विराजमान सात प्राचीन शिवलिंग का विधि विधान से पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक करते हैं। श्री साहू कई वर्षों से हजारों समर्थकों एवं शिव भक्तों के साथ हर साल श्रावण के महीने में सोमवार को अपने बुलेट मोटरसाइकिल से स्वयं चलाते हुए यात्रा पर निकलते हैं एवं परिक्रमा पूरी करते है।
स्वागत के दौरान मुख्य रूप से पूर्व नपा उपाध्यक्ष मनोजकांत साहू, कपिल साहू, मिंदर चावला, भरत सिंह ठाकुर, महेंद्र साहू, शुकदेव साहू , लहरी सिंह ठाकुर, पोखन ठाकुर, नरेश गोयल, राजेंद्र साहू, सुल्तान बागड़ी, रवि साहू, फ़लेंद्र निषाद, शाहबाज राजवानी, रत्नेश साहू, शुभम चंद्राकर, होरी साहू, दामु साहू, मासूम पांडेय, रतन पाल, नीतीश साहू, रमेश राव, टेकेंद्र यादव, बिला साहू, आयुष भोसले, आर्यन गिलहरे, कुणाल सेन, नागेश साहू, पुष्कर साहू, जीत चंद्राकर, राज चंद्राकर, अरविंद साहू, राकेश यादव, केशव मानकीपुरी, फ़लेश साहू आदि उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े