योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में महासमुंद रहा तीसरे स्थान पर

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय 6वीं योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन 25 से 27 जुलाई तक ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ में आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद जिले की पुरुष टीम शामिल हुई। महासमुंद जिले से अमन साहू, कुंदन साहू, अजय पटेल, आदर्श गुप्ता, प्रकाश टंडन, हिमांशु साहू, विजय पटेल, दिव्यांशु पटेल, उमेश निषाद, यश कुर्रे, दीपेश, भरत साहू, ओंकार साहू, जिज्ञासु साहू, वरुण निषाद, देवेंद्र कुमार, संदीप पटले शामिल हुए।
भरत ने ट्रेडिशनल इवेंट एवं इंडिविजुअल ट्विस्टिंग बॉडी इवेंट में 02 स्वर्ण पदक जीता। इंडिविजुअल हैंड बैलेंस इवेंट में हिमांशु साहू पिता पुरन प्रकाश ने स्वर्ण पदक जीता। आर्टिस्टिक पेयर इवेंट में ओंकार साहू पिता पुरुषोत्तम साहू एवं जिज्ञासु साहू पिता तजेश्वर साहू ने रजत पदक जीता। इंडिविजुअल हैंड बैलेंस इवेंट में जिज्ञासु साहू ने कांस्य पदक जीता। इंडिविजुअल हैंड बैलेंस इवेंट में देवेंद्र दीवान पिता टीकम सिंह ने रजत पदक जीता।

इन्हें भी पढ़े