मानव श्रृंखला बनाकर किया जाएगा जलाभिषेक

महासमुंद। सिर्रीकला के प्राचीन शिव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को महंत उमेश आनंद गिरि गुरुजी एवं पंडित मुकेश दीक्षित के सानिध्य में मानव श्रृंखला बनाकर जलाभिषेक किया जाएगा। ग्रामीणों ने व्यवस्थित कार्यक्रम के लिए 200 नग बाल्टी जलाभिषेक के लिए समर्पित किया। जलाभिषेक पश्चात यज्ञ, हवन-पूजन किया जाएगा। तत्पश्चात अमरनाथ सब्जी वाले महासमुंद के विशेष सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीण प्रतिवर्ष एकजुट होकर आवश्यक सहयोग प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में संरक्षक मयाराम साहू, अध्यक्ष रेखूराम साहू, सरपंच कोमन नेताम, मदन साहू, कृष्ण कुमार, डोमन साहू का विशेष सहयोग रहता है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.