कांवरियों की सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए नपाध्यक्ष

महासमुंद। सावन माह का दूसरा सोमवार कल 21 जुलाई को पड़ रहा है। इस दाैरान शनिवार से ही बम्हनी से जल लेकर हजारों कांवरियों का जत्था सिरपुर के लिए रवाना हुए। कांवरियों की सेवा में महासमुंद के बीटीआई रोड तथा ओवरब्रिज के नीचे जलपान की व्यवस्था की गई। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए तथा कांवरियों को जलपान वितरण किया।
उल्लेखनीय है कि सावन माह के प्रत्येक शनिवार को कांवरियों के लिए सेवा भावी लोगों द्वारा जलपान, प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शहर के विभिन्न स्थानों पर रखा जाता है। कल शनिवार को प्रसाद इलेक्ट्राॅनिक्स एवं वार्डवासियों द्वारा बीटीआई रोड में तथा नगर पालिका सभापति श्रीमती ईश्वरी भोई व आदि शक्ति समिति द्वारा जलपान, प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया। दोनों स्थानों पर सेवा कार्य में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए तथा कांवरियों व शिवभक्तों को प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष ने कहा कि सावन में भगवान शिव की भक्ति का साैभाग्य हमें मिला है, कांविरयों की टोली हमारे नगर से गुजरते हैं। कांवरियों की सेवा ही महादेव की सेवा है। उन्होंने सेवाभावी संस्थाओं, वार्डवासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की।