12 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें डूबने से मृत्यु होने पर विकासखंड महासमुंद के ग्राम बड़गांव के मृतक कमलेश निषाद की पत्नी कमला के लिए तथा विकासखंड पिथौरा अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु होने पर ग्राम बिजरापाली के मृतक बिसहत यादव की पत्नी सोनबाई यादव के लिए एवं ग्राम बरनाईदादर के मृतक विद्याधर यादव के पिता देवेन्द्र यादव के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।