रेल्वे क्रासिंग पर फुट ओवरब्रिज का भाजपा नेताओं ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

महासमुंद। रेल्वे प्रशासन संबलपुर डिवीजन के द्वारा रेल्वे फाटक पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू के नेतृत्व में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, भाजपा नेता आनन्द साहू, अमरजीत खालसा, प्रिंस चावला, गौरव राठी ने सांसद रूपकुमारी चैधरी एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से भेंटकर ज्ञापन सौंपते हुये मांग की गई की फूट ओवर ब्रिज उक्त रेल्वे फाटक पर उपयोगहीन है बल्कि आम लोगों की परेशानी और बढ़ जायेगी। पूर्व में भी रेल्वे प्रशासन द्वारा फाटक बंद करने पर चक्का जाम जैसा आंदोलन पटरी पार की जनता की थी और स्थानीय भाजपा नेताओं ने तत्कालीन सांसद के हस्तक्षेप के बाद केन्द्रीय मंत्री के आदेश से फाटक खुला था। रेल्वे प्रशासन फिर वही स्थिति करना चाह रही है। जिसका पटरी पार की जनता विरोध कर रही है। फूट ओवर ब्रीज निर्माण को रोकने में फाटक खुला रखने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, पार्षदगण – माखन पटेल, सुनैना पप्पू ठाकुर, मुस्ताक खान, राहूल आवड़े, जरीना हफीज कुरैशी, जय देवांगन सभी ने अपनी ओर से अलग अलग ज्ञापन सौपा है। और सभी ने एक स्वर में कहा कि पटरी पार शहर की 40 प्रतिशत जनता निवास करती है। स्कूली बच्चे, सायकल, हाथ ठेला वालो को फूट ब्रिज चढ़ने में तकलीफ होगी। सांसद रूपकुमारी चैधरी ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैश्णव को ई-मेल एवं रेल्वे डी.आर.एम. से दुरभाष पर चर्चा कर फूट ओवर ब्रिज निर्माण को निरस्त करने कहा। इसी तरह जिलाध्यक्ष येतराम साहू को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने पूर्ण आश्वस्त किया है कि फूट ओवर ब्रिज निर्माण निरस्त करने रेल्वे प्रशासन को पत्र भेजा जा चुका है जनमत का पूरा ध्यान रखते हुये फूट ओवर ब्रिज निर्माण की स्वीकृति नही दी जायेगी। आप सभी पूर्ण रूप से आश्वस्त रहे तथा फाटक भी आम जनता के लिए खुला रहेगा। कलेक्टर ने बताया कि डी.आर.एम. से फोन पर चर्चा कर मना कर दिया गया है।