राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ का आज से सामूहिक हड़ताल

महासमुंद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के अधिकारी-कर्मचारी 16 जुलाई से 10 सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। प्रथम दिवस 16 जुलाई को कलेक्टोरेट का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसी कड़ी में 17 जुलाई को विधानसभा का घेराव प्रस्तावित है। जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ में 16 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहेंगे। कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक महासमुंद को ज्ञापन सौंपा गया। इसी कड़ी में पूरे छत्तीसगढ़ में सभी अधिकारी- कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उक्त जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष राम गोपाल खुंटे ने दी है।