निकाय कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर किया काम
महासमुंद। नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी नगरीय निकाय कल्याण संघ के प्रदेश कोर कमेटी द्वारा लिए निर्णय अनुसार पूरे प्रदेश के 192 नगरीय निकायों के कर्मचारी काली पट्टी लगाकर दैनिक कार्यालयीन कार्य पर रहें। नगर पालिका महासमुंद के नगर पालिका कर्मचारियों ने कार्यालय में काली पट्टी बांधकर काम किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने बताया कि प्रदेश कर्मचारी संघ के आह्वान पर ही स्थानीय निकाय में भी शासन की नीतियों का विरोध करने कर्मचारी काली पट्टी लगाकर दूसरे दिन कार्यालय में काम किए और 5:30 बजे कार्यालय के बाहर मुख्य द्वार पर अपनी मांगों को लेकर नारे लगाते हुए आवाज बुलंद की। महीने के पहली तारीख को वेतन भुगतान, पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने व कर्मचारियों की पदोन्नति शामिल है।