नगदी समेत 7 जुआरी पकड़ाया
महासमुंद। बागबाहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनदादर बांध के पास पुलिस ने दबिश देकर ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4 सहित बीएनएस की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोनदादर बांध के पास कुछ लोगों द्वारा जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना की तस्दीक होने पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया और वे भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी 7 आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14,670 रुपये नकद, 04 एंड्रॉइड मोबाइल (लगभग 55 हजार रुपये) तथा 03 मोटर साइकिल (लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये) जब्त की है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 2 लाख 29 हजार 670 रुपये आंकी गई है।? गिरफ्तार आरोपियों में सोनू साहू, सेवकराम ध्रुव, गामा सिंह राजपूत, अजहर अली, अब्दुल रज्जाक, करण ध्रुव (सभी बागबाहरा निवासी) तथा भुनेश पटेल (खल्लारी निवासी) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
