बेमचा में 19 से चैत्र नवरात्र महोत्सव
महासमुंद। खल्लारी सिद्ध शक्तिपीठ मां खल्लारी मंदिर बेमचा में चैत्र नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ 19 मार्च से ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ किया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत 19 मार्च की दोपहर 12 बजे ज्योति स्थापना की जाएगी। 23 मार्च को पंचमी श्रृंगार का विशेष आयोजन होगा। 26 मार्च की शाम 5 बजे हवन अनुष्ठान और रात 12 बजे हवन शांति संपन्न होगी। इसके अलावा 2 अप्रैल को मंदिर परिसर में भव्य मेला भी आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी रविकांत चंद्राकर ने दी।
