यूपीएससी में चयनित संजय का गांव में हुआ स्वागत

महासमुंद। यूपीएससी में चयनित संजय डहरिया का गृहग्राम बेलटुकरी में जोरदार स्वागत किया गया। गांव पहुंचने पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण ढीढी, भाजपा शहर मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, भाजपा नेता राकेश सचदेव, उषा पाल, देवेंद्र राय, कीर्ति बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने हर्ष जताया। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि छह दिन पहले जब संजय डहरिया के चयन की खबर मिली थी, तब विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और उन्होने उन्हें दूरभाष पर बधाई दी थी।

इन्हें भी पढ़े