विकासखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न
महासमुंद। विकासखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयापारा महासमुंद में संपन्न हुई। उक्त प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा और सेजेस नयापारा की टीमों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट खेल कौशल के आधार पर टीमों का चयन किया गया। जो आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता बालक वर्ग में पिथौरा और बालिका वर्ग में महासमुंद में भाग लेंगी। इस अवसर पर संस्था के प्रभारी प्राचार्य प्रमोद कुमार कन्नौजे ने खिलाड़ियों को खेल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी संस्था और जिला का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में सुनील कुमार भोई, हिरेंद्र कुमार साहू, तृषा शर्मा, इमरान अली, इंद्राणी भास्कर, कामता प्रसाद साहू, अंजनी साहू रामेश्वरी दीवान आदि का सहयोग रहा।
