शिविर के माध्यम से स्कूलों में छात्रों का किया जा रहा आधार अपडेट

एमबीयू अभियान के तहत अब तक 943 शिविर
महासमुंद। जिले में आधार कार्ड डाटा अपडेशन के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शासकीय और निजी स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित कर स्कूली बच्चों के आधार कार्ड अपडेट किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत अब तक जिले में 943 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से 15 हजार 762 बच्चों के आधार कार्ड का बायोमेट्रिक अपडेट किया गया है। प्रशासन द्वारा स्कूलों में निरंतर शिविर लगाकर बच्चों का आधार अपडेट कराया जा रहा है, ताकि किसी भी बच्चे का आधार डाटा लंबित न रहे। जिला प्रशासन ने बताया कि जिन बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट अभी तक नहीं हो पाया है, उनके लिए भी आगे विशेष शिविर आयोजित कर यह कार्य पूर्ण किया जाएगा।