आचार्य के स्वागत में जुटे अनुयायी

महासमुंद। कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा के आचार्य पंथ श्री हुजूर उदित मुनि नाम साहेब का महासमुंद आगमन पर कबीरपंथी समाज के श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। आंबेडकर चौक पर आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में समाज के अनुयायी एकत्रित हुए। संत के आगमन पर जयघोष और पुष्प वर्षा के बीच उपस्थित जनों ने भावविभोर होकर उनका स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा मीडिया प्रभारी आनंद साहू, पार्षद माखन पटेल, पीयूष साहू, मानिकपुरी समाज के नगर सचिव सरजू दास, बीडी सोनवानी, ममता मानिकपुरी, नंदकुमार साहू और आरती दास सहित कबीरपंथी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में युवा एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।