कंटेनर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त
महासमुंद। पटेवा थाना क्षेत्र के एक ढाबा के पास अज्ञात कंटेनर की टक्कर से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम झलप निवासी सतवंत सिंग सलूजा ने शिकायत की है कि 3 जुलाई को वे अपनी कार सीजी 06 जीई 9510 में झलप से महासमुंद आ रहे थे। सुबह करीब 11 बजे नेशनल हाइवे 53 पर कृष्णा ढाबा के सामने अज्ञात कंटेनर ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
