बहनोई से मारपीट
महासमुंद। बहनोई के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पिथौरा पुलिस को वार्ड नंबर 14 बागड़पारा पिथौरा निवासी जीवनलाल यादव ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व उनकी छोटी बहन जमुना से झाड़ूराम ध्रुव ने प्रेम विवाह किया है। उनके दो बच्चे हैं। उनका बहनोई झाड़ूराम ध्रुव शराब पीकर बहन से झगड़ा करता रहता है। दो-तीन दिन से उनकी बहन जमुना ध्रुव उनके घर में आकर रह रही हैं। 5 जुलाई की रात करीब 10.30 बजे झाड़ूराम ध्रुव शराब पीकर उनके घर आकर गाली गलौज कर रहा था। मना करने पर उनकी तर्जनी ऊंगली को दांतों से काट लिया और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 118(1), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।