मीना बाजार में अज्ञात लोगों ने की मारपीट

महासमुंद। मीना बाजार घूमने गए एक व्यक्ति के साथ पिथौरा में अज्ञात ने मारपीट कर दी। ग्राम पाटनदादर डीपापारा थाना सांकरा निवासी कुपेश बरिहा ने पुलिस को बताया कि 5 जुलाई को वह अपने बड़े भाई राजेश बरिहा, दोस्त खगेश्वर खड़िया के साथ पिथौरा में मीना बाजार घूमने गया था। मीना बाजार के बाहर हम तीनों निकले थे। उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे धक्का दिया, जब उसे पूछा धक्का क्यों दे रहा है, इतने में गाली-गलौज कर अज्ञात और उनके अन्य दो-तीन साथियों ने पेट में चाकूनुमा वस्तु से वार किया। जब उनका भाई राजेश बरिहा बीच बचाव करने आया तो उनके साथ भी मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।