बड़े बचेली और समेली में जन जागरूकता एवं संतृप्ति शिविर का हुआ आयोजन
धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान
दंतेवाड़ा, 20 जून 2025। प्रधानमंत्री ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे-आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान योजना, मातृ वंदन योजना, वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन, जनधन खाता बीमा योजना इत्यादि से आदिवासी हितग्राहियों को लाभान्वित किये जाने हेतु दिनांक 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर जन जागरूकता एवं संतृप्ति शिविर आयोजन जिले में किया जा रहा है।
जिसके तारतम्य में विकासखण्ड दंतेवाड़ा के ग्राम पंचायत बड़े बचेली, एवं विकासखंड कुआकोंडा के ग्राम समेली में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान जन जागरूकता एवं संतृप्ति शिविर का हुआ आयोजन आज संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत बड़े बचेली में आयोजित शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुजांम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लिलेश्वरी नागेश, जनपद पंचायत अध्यक्ष दंतेवाड़ा श्रीमती सुनिता भास्कर, सरपंच ग्राम पंचायत पढापुर सुनिल वारसा, ग्राम पंचायत बड़े बचेली सरपंच गोविंद कुंजाम, ग्राम पंचायत सरपंच विजय कुमार कर्मा, अन्य ग्राम पंचायत के सरपंचगण एवं जनपद सवस्यगण तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रदीप पटेल एवं अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। उक्त शिविर में आधार कार्ड के 08 आवेदनों, जनधन बैंक खाता अंतर्गत 05, राशन कार्ड के 24, किसान क्रेडिट कार्ड अंतर्गत 03, जाति प्रमाण पत्र हेतु 02 आवेदन प्रकरणों का षिविर स्थल में ही निराकरण किया गया।
इसी प्रकार विकासखण्ड कुआकोंडा के ग्राम पंचायत समेली में आयोजित शिविर में आयुष्मान कार्ड योजना के 04, मातृ बंदना नोनी सुरक्षा योजनान्तर्गत 03, राष्ट्रीय पशुधन मिशन अंतर्गत 04, आधार कार्ड हेतु 17, आय प्रमाण पत्र हेतु 02, राशन कार्ड हेतु 06, किसान क्रेडिट कार्ड हेतु 04, प्रकरण निराकृत हुए। इसके साथ ही सिकल सेल रोग के जांच परीक्षण के तहत 19, ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच किया गया। षिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष अमन नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत सदस्य सोमारू राम कड़ती, जनपद अध्यक्ष सुकालू मुड़ामी, जनपद सदस्य श्रीमती पारी कोडोपी, ग्राम पंचायत समेली सरपंच शंकर लाल भास्कर, ग्राम पंचायत जबेली सरपंच हिंगा राम मण्डावी, अन्य ग्राम पंचायतों के सरपंच, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुआकोण्डा एवं अन्य अधिकारीगण तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
