जिपं सामान्य सभा की बैठक 25 को

कोरिया दिनांक 20 जून 2025। पंचायती राज व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी जिला पंचायत में सामान्य सभा की बैठक 25 को होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा की अगुवाई में यह बैठक जिला पंचायत कार्यालय के सभागार मंथन कक्ष में दोपहर साढे बारह बजे से आहूत की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक भइयालाल राजवाड़े, श्रीमती रेणुका सिंह तथा जिला पंचायत की उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को इस संबंध में सूचना प्रेषित कर दी गई है। जिला पंचायत में आहूत सामान्य सभा की बैठक में दोनों जनपद पंचायतो के अध्यक्षगण को भी बैठक में शामिल होने संबंधी सूचना प्रेषित की गई है।