शराब पिलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई

महासमुंद। बसना और सांकरा पुलिस ने शराब पिलाने की सुविधा प्रदान करने वाले दो के खिलाफ कार्रवाई की है। बसना पुलिस ने बताया कि 14 जून को पुलिस ने सूचना पर शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते सालिकराम बंजारा के खिलाफ धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसी तरह सांकरा पुलिस ने ग्राम भतकुंदा में घर के सामने में लोगों को शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराते लखन लाल बर्मन (55 ) के खिलाफ धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।