श्रीराम सेना ने हिन्दू साम्राज्य दिवस पर निकाली शोभायात्रा

शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
महासमुंद। श्री राम सेना महासमुंद द्वारा हिंदू साम्राज्य दिवस के अवसर पर 14 जून को शोभायात्रा निकाली गईं। शोभायात्रा में शिवाजी महाराज के स्वरूप में सजे युवक, झांकियों ने लोगों में उत्साह का संचार किया। शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्री राम सेना द्वारा संध्या 4 बजे श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ हुई भव्य शोभायात्रा शहर के महामाया मंदिर चौक, बिठोबा चौक, अंबेडकर चौक, स्वामी चौक से श्री हनुमान मंदिर में भारत माता की आरती के साथ समाप्त हुई।
शोभायात्रा में आकर्षण का मुख्य केंद्र शिवाजी महाराज की जीवंत झांकी रथ पर सवार अनिकेत राव गड़ाक , डीजे की धुन और आतिशबाजी रहे। अंबेडकर चौक में वार्ड-25 के पार्षद भाऊराम साहू, नेहरू चौक में आरएसएस द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा धरती पर कुछ ऐसी हस्तियां जन्म लेती हैं। जिनके कर्म और विचार सदियों तक लोगों के लिए प्रेरणा बन जाते हैं। ऐसे ही व्यक्तित्व के स्वामी छत्रपति शिवाजी महाराज हुए, इसलिए महान मराठा छत्रपति शिवाजी की जयंती को एक पर्व की तरह मनाया जाना चाहिए। शिवाजी एक ऐसे महान योद्धा थे जो अपने जीवन में बहुत पहले ही युद्ध के लिए तैयार हो गए थे और उन्होंने कई युद्ध लड़े थे। वह एक भारतीय योद्धा और मराठा वंश के सदस्य थे। उनके पिता शाहजी भोसले एक सेनापति थे और उनकी मां जीजाबाई एक धार्मिक महिला थीं। उन्होंने अपनी माता से प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन में उतार लिया था। शिवाजी महाराज बचपन से ही सामंती प्रथा के खिलाफ थे और उन्होंने मुगल शासकों की क्रूर नीतियों का जमकर विरोध किया था। इसी जोश के कारण उन्होंने मुगलों को धूल चटाई थी।
शोभायात्रा को सफल बनाने में श्री राम सेना के प्रथित तिवारी, गुलाब ठाकुर, राज साहू, शुभम टोंडेकर, नीतिन चौहान, चंद्रहास साहू, चंद्रकात साहू, राहिल गुप्ता, आर्यन तारक, श्रीजन डड़सेना, लवेश साहू, मुरली सिंह राजपूत, कुंदन थानेकर, प्रभु श्रीवास्तव, अनुराग मारकंडे, रौनक साहू, रामेश्व साहू, हर्ष पटेल, गुलशन साहू आदि का योगदान रहा।