महुआ शराब बेचने की कोशिश में पकड़ा गया युवक

महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने ग्राम दुर्गापाली तालाब के पास शराब लेकर ग्राहक तलाश रहे एक व्यक्ति पर कार्रवाई की है। पुलिस ने सूचना पर डिगलाल पटेल (39 ) से 3 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त कर धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।