मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
महासमुंद। अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को संघ के प्रांतीय आह्वान पर दो सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष श्यामरतन सागर ने बताया कि संघ ने अंशकालीन से पूर्णकालीन कर कलेक्टर दर की भुगतान के साथ ही युक्तियुक्तकरण हुए शालाओं में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को समायोजित करने की मांग की है। साथ ही संघ ने शासन को चेतावनी दी है कि मांगों को गंभीरतापूर्वक विचार करते 9 जून तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो 10 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। उक्त जानकारी संघ के जिला सचिव मानिक लाल टंडन ने दी है।
