एनएच के सुपरवाइजर की बाइक चोरी
महासमुंद। ग्राम मौलीमुड़ा से एक सुपरवाइजर की बाइक चोरी के मामले में बागबाहरा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को पुरूषोत्तम साहू ने बताया कि वह नेशनल हाईवे सड़क के कार्य में सुपरवाइजर के पद पर काम करता है और वर्तमान में मौलीमुड़ा में किराये के मकान में रहता है। 5 जून को उसने अपनी बाइक सीजी 06 जीएच 5101 को रात 2.30 बजे संतोष चंद्राकर के किराये के मकान के सामने मुख्य मार्ग मौलीमुड़ा में खड़ी की थी, सुबह 5 बजे देखा तो बाइक वहां नहीं थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
