आंबा सहायिका पद के लिए 13 तक आवेदन
महासमुंद। एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत शंकर नगर वार्ड-1 स्थित शंकर नगर आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 के लिए रिक्त सहायिका पद के लिए नियुक्ति की जानी है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना ने बताया कि आवेदन सहायिका के लिए 13 जून शाम 5.30 बजे तक कार्यालय बाल विकास परियोजना महासमुंद (शहरी) में कार्यालयीन समय पर सीधे अथवा पंजीकृत डाक द्वारा जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के उपरांत आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सहायिका पद के लिए आठवीं बोर्ड उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही आयु सीमा 18 वर्ष से 44 वर्ष की हो। वार्ड निवासी सत्यापन के लिए आवेदिकाओं को वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। शहरी क्षेत्रों में आवेदिका उसी वार्ड की होनी चाहिए जहां आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है। गरीबी रेखा प्रमाण पत्र सर्वे सूची 2011-12 का होना चाहिए।
